Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

'महावतार परशुराम’ का फर्स्ट लुक जारी, दिसंबर 2027 में होगी रिलीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अर्पिता कृष्णा 

होम्बले फिल्म्स ने अपनी आगामी फिल्म ‘महावतार परशुराम’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। मेकर्स के अनुसार यह फिल्म दिसंबर 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फर्स्ट लुक सामने आते ही दर्शकों के बीच इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्साह बढ़ गया है।

यह फिल्म महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसके तहत भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों पर आधारित फिल्मों की एक श्रृंखला बनाई जा रही है। इस यूनिवर्स की शुरुआत ‘महावतार नरसिंह’ से की जा रही है और ‘महावतार परशुराम’ इसका अगला अध्याय होगी।

जारी किए गए पोस्टर में भगवान परशुराम को एक शक्तिशाली और उग्र योद्धा के रूप में दिखाया गया है। उनके हाथ में फरसा है, जो उनके युद्ध कौशल और धर्म की रक्षा के संकल्प को दर्शाता है। फर्स्ट लुक से स्पष्ट है कि फिल्म को बड़े पैमाने और भव्य दृश्य प्रभावों के साथ प्रस्तुत किया जाएगा।

फिल्म की कहानी भगवान परशुराम पर आधारित है, जिन्हें भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, परशुराम ने अन्याय और अधर्म के खिलाफ संघर्ष कर धर्म की स्थापना की थी, जिसे फिल्म में सिनेमाई रूप में दिखाया जाएगा।

फिलहाल फिल्म की स्टारकास्ट, निर्देशक और अन्य तकनीकी टीम को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मेकर्स आने वाले समय में इससे जुड़ी और जानकारी साझा कर सकते हैं।