Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

महासप्तमी पर संजय सरावगी , नितिन नवीन और सम्राट चौधरी ने की पूजा-अर्चना

स्टेट डेस्क, रानी कुमारी।

पटना, शारदीय नवरात्र की महासप्तमी के पावन अवसर पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी  के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राजधानी पटना के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे।

तीनों नेताओं ने अलग-अलग और साथ मिलकर कई प्रमुख पंडालों का दौरा किया।सबसे पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जगदेव पथ स्थित मून क्लब के श्री दुर्गा पूजा समिति के पंडाल पहुंचे। वहां उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।

इसके बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी बोरिंग रोड स्थित कृष्णा अपार्टमेंट के सामने भद्रकाली मंदिर (श्री कृष्णापुरी दुर्गा पूजा समिति) के पंडाल पहुंचे। यहां भी तीनों नेताओं ने एक साथ मां भगवती की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बोरिंग रोड चौराहा स्थित श्री दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में भी पूजा की।

प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ बोरिंग कैनाल रोड स्थित श्री श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर दुर्गा पूजा पंडाल तथा डाकबंगला चौराहा स्थित नवयुवक पूजा पंडाल का भी दौरा किया। नितिन नवीन ने शिवपुरी सब्जी मंडी स्थित प्रसिद्ध दुर्गा पूजा पंडाल में भी मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां दुर्गा का आशीर्वाद सभी पर बना रहे। बिहार विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़े और समृद्धि की ओर अग्रसर हो।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी प्रदेशवासियों को पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि शांति, सद्भाव और साधना का यह पवित्र पर्व हर नागरिक की मनोकामनाओं को पूर्ण करे और समाज में आपसी भाईचारा मजबूत हो। उन्होंने पटना के पूजा पंडालों की भव्यता की भी प्रशंसा की।

मौजूद रहे गणमान्य

इस अवसर पर विधान पार्षद संजय मयूख, बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, पटना के जिलाधिकारी कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित आयोजक, गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।