Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मारपीट मामले में 2 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान: दारौंदा थाना क्षेत्र के बसवरिया टोला  गांव में  22 मई की रात में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने तथा नगदी और गहना लूट लेने का मामला सामने आया है। घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

इस मामले में पुलिस ने  कार्रवाई करते हुए आरोपित संदीप महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, घायल व्यक्ति ने बताया कि 22 मई की रात करीब 9:30 बजे गांव के ही कुछ लोग गाली-गलौज करते हुए उसके घर पहुंचे और विवाद करने लगे। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ, लेकिन कुछ देर बाद आरोपित अपने कई साथियों के साथ दोबारा पहुंचे। सभी लोग गमछे से चेहरा ढंके हुए थे तथा लाठी, रॉड और धारदार हथियार से लैस बताए जा रहे हैं।

आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान संदीप समेत अन्य लोगों ने हमला कर पीड़ित का सिर फोड़ दिया। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी अभा देवी को भी बेरहमी से पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान हमलावरों ने घर में रखे सोने-चांदी के गहने, चार हजार रुपये नगद तथा अन्य सामान भी लूट लिया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दारौंदा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपित संदीप महतो को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया ।