Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मार्च के तीसरे सप्ताह में होगा केसरिया महोत्सव, DM ने दिए सख्त निर्देश

लोकल डेस्क, एन. के. सिंह।

इवेंट मैनेजमेंट के जरिए आएंगे नामचीन कलाकार, स्थानीय प्रतिभाओं को भी मिलेगा अपनी कला दिखाने का बड़ा मौका।

पूर्वी चंपारण: विश्व प्रसिद्ध बौद्ध स्तूप की नगरी केसरिया की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने वाले 'केसरिया महोत्सव 2026' के सफल आयोजन को लेकर प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है। शुक्रवार को जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में एक उच्च स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में महोत्सव की भव्यता और इसकी रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें जिले के तमाम वरीय प्रशासनिक अधिकारी और आयोजन समिति के सदस्य शामिल हुए।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष केसरिया महोत्सव का आयोजन आगामी मार्च माह के तीसरे सप्ताह में किया जाएगा। जिलाधिकारी ने आयोजन को ऐतिहासिक और भव्य बनाने पर जोर देते हुए कहा कि समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं। कार्यक्रम स्थल के चयन की जिम्मेदारी चकिया की अनुमंडल पदाधिकारी शिवानी शुभम को सौंपी गई है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आयोजन ऐसा होना चाहिए जो केसरिया की ख्याति को नई ऊंचाइयों पर ले जाए।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए कलाकारों के चयन पर विशेष चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि निविदा (टेंडर) के माध्यम से एक सक्षम इवेंट मैनेजमेंट कंपनी का चयन किया जाएगा, जो प्रसिद्ध कलाकारों को आमंत्रित करेगी। इसके साथ ही, जिले की स्थानीय प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान करने के लिए उन्हें अवसर दिया जाएगा। महोत्सव के सुचारू संचालन के लिए कलाकारों के चयन, विधि व्यवस्था, स्वच्छता, मंच सज्जा, प्रचार-प्रसार और स्वास्थ्य सुविधाओं जैसी विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग समितियों के गठन का निर्देश दिया गया है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि महोत्सव के दौरान पेयजल, यातायात प्रबंधन और नियंत्रण कक्ष जैसी बुनियादी सुविधाओं में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। स्कूल के बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम और प्रदर्शनी स्टॉल भी लगाए जाएंगे। बैठक में अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा, सिविल सर्जन रवि भूषण श्रीवास्तव, जिला परिवहन पदाधिकारी निवेदिता, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार गिरी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।