Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

माहेर ममता निवास के लोकार्पण में झलकी भारत-नेपाल की सांस्कृतिक आत्मीयता

लोकल डेस्क, ऋषि राज।

  • नेपाली परंपरा के साथ हुआ अतिथियों का भव्य सम्मान, खादा व ढाका टोपी पहनाकर बढ़ाया गौरव
  • लायंस क्लब ऑफ बीरगंज मेट्रो सिटी की अध्यक्षा लायन पिया सिंह की पहल बनी समारोह का आकर्षण

रक्सौल। माहेर ममता निवास के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण समारोह में सेवा, संस्कार और मानवीय संवेदनाओं के साथ-साथ भारत-नेपाल की साझा सांस्कृतिक विरासत की भी मनमोहक झलक देखने को मिली। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित लायंस क्लब ऑफ बीरगंज मेट्रो सिटी की अध्यक्षा सह सामाजिक कार्यकर्ता लायन पिया सिंह एवं संयुक्त सचिव सह सामाजिक कार्यकर्ता लायन प्रसिद्धि आनंद सिंह ने नेपाली संस्कृति की गौरवशाली परंपरा का निर्वहन करते हुए माहेर ममता निवास, रक्सौल की संस्थापक निदेशिका सिस्टर लूसी कुरियन, अध्यक्ष डॉ. प्रदीप शर्मा, सचिव डॉ. निकोला पवार, हीराबेगम मुल्ला सदस्य, अनिरुद्ध गडनकुश सदस्य, मर्सी मेंडोंका सदस्य, सुश्री सिंडिथ क्यूस्टर सदस्य सभी अतिथियों का खादा (अंगवस्त्र) एवं ढाका टोपी पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।

गौरतलब है कि नेपाली संस्कृति एवं परम्परा में खादा श्रद्धा, सम्मान, पवित्रता और सद्भाव का प्रतीक माना जाता है, जबकि ढाका टोपी राष्ट्रीय गौरव, सांस्कृतिक पहचान और आत्मसम्मान का प्रतीक है। अतिथियों का पारंपरिक सम्मान होते ही पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और समारोह भावनात्मक एवं सांस्कृतिक उल्लास से भर गया।

सम्मान से अभिभूत लूसी कूरियन तथा जर्मनी से आए अतिथियों ने लायन पिया सिंह एवं लायन प्रसिद्धि आनंद सिंह के प्रति बार-बार आभार व्यक्त किया। इसके उपरांत लूसी कूरियन ने भी दोनों पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उपस्थित भारत विकास परिषद् ,शाखा–रक्सौल के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी एवं सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल कुमार सर्राफ लायन पिया सिंह एवं लायन प्रसिद्धि आनंद सिंह के इस पहल की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि नेपाली संस्कृति एवं परंपरा के अनुरूप किया गया यह सम्मान भारत-नेपाल के अटूट सांस्कृतिक संबंधों, आत्मीयता और पारस्परिक सम्मान का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण और मानवता को समर्पित माहेर ममता निवास के लोकार्पण समारोह में यह दृश्य उपस्थित सभी लोगों के लिए अविस्मरणीय बन गया। लायंस डिस्ट्रिक्ट 322 ई के कैबिनेट    में शामिल पदाधिकारी लायन नारायण रुंगटा ,लायन साइमन रेक्स लायन मोहम्मद निजामुद्दीन एवं लायन अमित कुमार ने भी भारत नेपाल के बेटी रोटी के संबंधों  को और ऊंचाई पर स्थापित होने की अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।काली सेना राष्ट्रीय प्रमुख पार्वती तिवारी ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इसकी जानकारी परिषद् के सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी एवं लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 ई के जोनल चेयरपर्सन सह डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन बिमल कुमार सर्राफ ने दी है।