Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मुकेश सहनी के पूर्व सहयोगी प्रदीप निषाद ने बनाई नई पार्टी 'VVIP'

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार |

बिहार की राजनीति में एक नई शुरुआत देखने को मिल रही है। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहे हैं, सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुट चुके हैं। इसी बीच राजनीतिक दलों में बदलाव का सिलसिला भी तेज हो गया है, कई नेता अपनी पुरानी पार्टी को छोड़कर नई राह चुन रहे हैं।

अब बिहार से एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक मुकेश सहनी के पूर्व सहयोगी प्रदीप निषाद ने खुद की एक नई पार्टी बना ली है।

प्रदीप निषाद ने अपनी इस नई पार्टी का नाम विकास वंचित इंसान पार्टी (वीवीआईपी) रखा है। शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने यह घोषणा की। प्रदीप निषाद ने बताया कि उनकी पार्टी समाज के शोषित, पीड़ित, दलित, महादलित, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यकों के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी में सभी जातियों, धर्मों और समुदायों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। विशेष रूप से निषाद समाज की सभी उपजातियों को एकजुट कर, उनके अधिकारों और हकों के लिए संघर्ष किया जाएगा। पार्टी युवाओं और महिलाओं को भी नेतृत्व में अहम स्थान देगी।