Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मुखिया पुतुल ठाकुर पर हमले का दूसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार।

बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र स्थित परसा पंचायत के मुखिया शिवशंकर ठाकुर उर्फ पुतुल ठाकुर पर हुए हमले में पुलिस ने दूसरी गिरफ्तारी की है। रविवार को नामजद आरोपी संदीप कुमार ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

तीन नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ मामला
इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी अवनीश कुमार के मुताबिक, 26 जून 2025 को मुखिया पर उनके ही पट्टीदारों द्वारा हमला किया गया था। इस घटना को लेकर मुखिया ने तीन नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराई थी।

मुखिया द्वारा आवेदन के आधार पर दर्ज कराई गई कांड संख्या 414/25 में अखिलेश्वर ठाकुर के पुत्र राधेश्याम ठाकुर, स्वर्गीय जगेश्वर ठाकुर के पुत्र रामबली ठाकुर, तथा हाकिम सिंह के पुत्र संदीप कुमार ठाकुर को प्राथमिक अभियुक्त बनाया गया है। इसमें से दो को गिरफ्तार किया जा चुका है, और तीसरे की तलाश जारी है। इस मामले में पहली कार्रवाई 21 नवंबर को हुई थी, जब आरोपी रामबली ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अब विशेष छापेमारी में दूसरे आरोपी संदीप कुमार ठाकुर को पकड़कर मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान जारी
थाना प्रभारी ने बताया कि बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है ताकि उन्हें जल्द पकड़ा जा सके। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। मुखिया पर हुए हमले को लेकर इलाके में चर्चा बनी हुई है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस की तत्परता पर संतोष जताया है और उम्मीद की है कि बाकी आरोपी भी जल्द गिरफ्तार होंगे।

गौरतलब हो कि परसा पंचायत के मुखिया शिवशंकर ठाकुर उर्फ पुतुल ठाकुर पर हमला करने का आरोपी रामबली ठाकुर को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।