Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 का किया उद्घाटन

स्टेट डेस्क, रानी कुमारी।

छपरा। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को सारण जिले के सोनपुर में बिहार की सांस्कृतिक धरोहर के विश्वस्तरीय उत्सव एवं विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 का विधिवत उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने पहले सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने रिमोट का बटन दबाकर सोनपुर मेला-2026 की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप एवं एआई चैटबॉट का भी शुभारंभ किया। साथ ही ‘गजेंद्र मोक्ष : भक्ति, आस्था और ईश्वरीय कृपा की अमर गाथा’ पर आधारित वीडियो का प्रदर्शन किया गया।

पर्यटन विभाग, बिहार सरकार द्वारा आयोजित यह ऐतिहासिक मेला 22 नवम्बर से 23 दिसम्बर 2026 तक कुल 32 दिनों तक चलेगा। लगभग 21 वर्षों बाद किसी मुख्यमंत्री ने स्वयं इस मेले का उद्घाटन किया है।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान हरिहरनाथ के चरणों में नमन अर्पित करते हुए सोनपुर मेले को केवल सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं रखना है, बल्कि इसे बिहार की अर्थव्यवस्था से जोड़कर विकास और रोजगार का बड़ा माध्यम बनाना है। उन्होंने कहा कि सोनपुर मेले को पर्यटन, व्यापार, रोजगार और अर्थव्यवस्था का प्रमुख वैश्विक केंद्र बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि बाबा हरिहरनाथ मंदिर का 1,000 करोड़ रुपये की लागत से भव्य पुनर्विकास किया जाएगा, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और सोनपुर को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि सोनपुर में दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनाया जाएगा और आधुनिक टाउनशिप भी विकसित की जाएगी। गंगा और गंडक नदियों से गाद निकालने का काम किया जाएगा। गंगा अंबिका पथ तथा सोनपुर से गोपालगंज तक नारायणी पथ का निर्माण कराया जाएगा। सोनपुर-हाजीपुर पुल को दो लेन से चार लेन में अगले वर्ष जून से पहले चालू किया जाएगा। सोनपुर और आसपास के क्षेत्रों में फूड प्रोसेसिंग यूनिट के उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय बाजार तक पहुँचाया जाएगा। अगले पाँच वर्षों में बिहार में 50 लाख करोड़ रुपये का निवेश लाने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य में 50 लाख बहनों को पशु सखी बनाया जाएगा और वर्ष 2030 तक प्रतिदिन एक करोड़ लीटर दूध उत्पादन का लक्ष्य है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य है, जिसमें बिहार की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 2037 तक समृद्ध बिहार बनाने के लक्ष्य को भी पूरा करने के लिए सबको मिलकर काम करना होगा। 

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, सांसद राजीव प्रताप रूडी, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल सहित कई विधायक, विधान पार्षद, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक  कुंदन कृष्णन तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री का अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह एवं हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया।