Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मुजफ्फरपुर में 4 साल की बच्ची की लाश बरामद, तेजाब पिलाकर हत्या का आरोप

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार |

मुजफ्फरपुर में 4 साल की बच्ची की लाश मिली है। मृतका की पहचान मिंटू कुमारी की बेटी चांदसी कुमारी के रूप में हुई है, जो सोमवार दोपहर से लापता थी। परिजनों ने पूरी रात तलाश की, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला। मंगलवार को गांव के पास खेत से उसका शव बरामद हुआ। परिजनों का आरोप है कि बच्ची की पिटाई कर उसे तेजाब पिलाकर मार डाला गया। हालांकि हत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं है। यह घटना सकरा थाना क्षेत्र के गन्नीपुर बेझा पंचायत की है।

बच्ची की मौत से गांव में आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों की पहचान कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। मृतका की मां विभा कुमारी ने बताया कि सोमवार सुबह बेटी ने नहाने के बाद कहा था कि वह आंगनबाड़ी जा रही है। उनकी तबीयत खराब थी, इसलिए वे घर के अंदर आराम कर रही थीं। दोपहर तक जब बेटी नहीं लौटी तो उन्होंने खोजबीन शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार को खेत में बच्ची का शव खून से लथपथ पाया गया। उनका आरोप है कि गांव के ही किसी व्यक्ति ने पहले पिटाई कर फिर तेजाब पिलाकर बच्ची की हत्या कर दी और शव खेत में फेंक दिया।

पिता मिंटू कुमार ने बताया कि बेटी घर के बाहर खेल रही थी। कब और कौन उसे उठा ले गया, किसी ने नहीं देखा। देर शाम तक जब वह नहीं मिली, तो पुलिस को सूचना दी गई। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे घर से 100 मीटर दूर बांस के बागान के पास महिला ने बच्ची की लाश देखी। उन्होंने कहा कि शरीर पर चोट और मुंह-नाक से खून निकलने के निशान थे।

बच्ची के चाचा संजीत कुमार ने भी हत्या की आशंका जताई। उनके अनुसार बच्ची अचानक गायब हो गई थी। देर रात तक खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। सुबह खेत से लाश मिली, जिस पर चोट के स्पष्ट निशान थे।

डीएसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची सोमवार दोपहर 2 बजे से लापता थी और करीब 20 घंटे बाद उसका शव मिला। पोस्टमॉर्टम और FSL रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है।