Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मुज़फ़्फ़रपुर: पोखरैरा में चली ताबड़तोड़ गोली, 21 कारतूस बरामद

मुजफ्फरपुर में गाड़ी को साइड देने की विवाद में चली ताबड़तोड़ गोली, मौके पर 21 कारतूस बरामद

बिहार के मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र के पोखरैरा गांवा में दोपहर सड़क पर गाड़ियों को साइड देने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नरसिंह स्थान मंदिर के पास दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट और फायरिंग तक हो गई। गोली चलाने की सुचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को हिरासत में ले लिया।
घटना को लेकर ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, फिर विवाद बढ़ते ही मारपीट और दो राउंड गोलीबारी हुई। पुलिस ने घटनास्थल से 21 कारतूस बरामद किए हैं जो एक माला की तरह आपस में जुड़े थे। इससे आशंका है कि फायरिंग किसी लाइसेंसी हथियार से की गई है।
पुलिस सभी हिरासत में लिए गए छह लोगों से पूछताछ कर रही है। SP के अनुसार, जांच के बाद इस मामले में FIR दर्ज की जाएगी। पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि गोली किसने चलाई और उसका हथियार किसके नाम से पंजीकृत है।
घटना के बाद इलाके में पुलिस ने अतिरिक्त गश्त शुरू कर दी है। अधिकारी खुद स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी भी तरह की अफवाह या दोबारा हिंसा की आशंका को रोका जा सके। पुलिस ने कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।