मृणाल ठाकुर ने रणवीर सिंह को बताया ‘लकी चार्म’, कहा— “उनकी वजह से मैं इंडस्ट्री में हूं”
एंटरटेनमेंट डेस्क, अर्पिता कृष्णा
बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने हाल ही में अभिनेता रणवीर सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने रणवीर को अपना “लकी चार्म” बताते हुए कहा कि आज वह इंडस्ट्री में जो भी हैं, उसमें रणवीर का बड़ा योगदान है।
मृणाल ने एक बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में रणवीर सिंह के साथ एक विज्ञापन में काम किया था। उसी के बाद फिल्ममेकर्स की नजर उन पर पड़ी और उन्हें इंडस्ट्री में पहचान मिलनी शुरू हुई। एक्ट्रेस ने कहा कि वह अपने करियर का पूरा श्रेय रणवीर को देती हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि रणवीर बेहद पॉजिटिव और मेहनती इंसान हैं और वह उनकी सफलता की हकदार हैं। मृणाल ने उनकी हालिया फिल्म धुरंधर: द रिवेंज में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की।
एक्ट्रेस के मुताबिक, फिल्म में रणवीर की परफॉर्मेंस इतनी दमदार थी कि उन्हें स्क्रीन पर रणवीर सिंह नहीं बल्कि उनका किरदार “हमजा” ही नजर आया। उन्होंने कहा कि उनकी एक्टिंग में गहराई और कई परतें थीं, जो दर्शकों को बांधे रखती हैं।
गौरतलब है कि “धुरंधर: द रिवेंज” बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल कर रही है और फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।







