Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मेंहदार महोत्सव का जिला अधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने दीप प्रज्वलित कर कीया उद्घाटन

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती 

सीवान/दरौंदा/सिसवन। प्रखंड के ऐतिहासिक बाबा महेंद्रानाथ धाम पर शनिवार की संध्या में मेंहदार महोत्सव का जिला अधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय, विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास, डीडीसी मुकेश कुमार, जिला पार्षद धर्मेंद्र कुमार यादव उर्फ छुन्नी बाबू एवं जदयू नेता प्रिंस सिंह के अलावे अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने फीता काट कर किया.

पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले मेंहदार महोत्सव राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त कलाकारों सहित स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रस्तुति दिए. ऐतिहासिक महेंद्रानाथ मंदिर के कमलदाह सरोवर के पूर्वी भाग में स्थित मैदान में महोत्सव के लिए मंच व पंडाल निर्माण कराया गया है. इतना ही नहीं मेहंदार महोत्सव की शुरुआत सुबह में शिव विवाह से संबंधित झांकी निकाल कर की गई. झांकी बाबा महेंद्रानाथ मंदिर से निकलकर रामगढ़, नगई, मुबारकपुर, चैनपुर, बंगरे के बारी,भदौर, बलियाकोठी लौवारी होते हुए पुनः महेंद्रानाथ मंदिर पर समाप्त हुई. महोत्सव को लेकर महेंद्रानाथ मंदिर परिसर एवं आयोजन स्थल के करीब सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये गये हैं. कई स्थानों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात की गयी थी. इसके अलावा आपदा प्रबंधन विभाग, चिकित्सा विभाग को अलर्ट रहने को कहा गया है.