Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मेंहदार महोत्सव' का विधिवत उद्घाटन विधायक व्यास सिंह ने किया।

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती

मेंहदार महोत्सव 2026 बाबा महेंद्रनाथ की नगरी में लोक संस्कृति और भक्ति का संगम

सीवान/दरौंदा/सिसवन : प्रखंड के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल बाबा महेंद्रनाथ धाम में शनिवार को 'मेंहदार महोत्सव' का विधिवत उद्घाटन किया गया। पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस दो दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय, स्थानीय विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास, डीडीसी मुकेश कुमार, जिला पार्षद धर्मेंद्र कुमार यादव उर्फ छुन्नी बाबू और जदयू नेता प्रिंस सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
भक्तिमय झांकी से हुई शुरुआत

महोत्सव का आगाज शनिवार सुबह बाबा महेंद्रनाथ मंदिर से निकाली गई भव्य शिव विवाह झांकी के साथ हुआ। यह झांकी रामगढ़, नगई, मुबारकपुर, चैनपुर, बंगरे के बारी, भदौर, बलियाकोठी और लौवारी होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंची, जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

कमलदाह सरोवर के पूर्वी भाग में बने विशाल पंडाल और आधुनिक मंच पर राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय प्रतिभाओं ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। लोक संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बिहार की समृद्ध विरासत की झलक पेश की गई।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम

महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। आयोजन स्थल और मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। विभिन्न स्थानों पर दंडाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन और चिकित्सा विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया था।