Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मेरठ: भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 6 की मौत

स्टेट डेस्क, वेरॉनिका राय |

मेरठ |  उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के किदवई नगर इस्लामाबाद में स्थित एक तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग ने एक ही परिवार के छह लोगों की जान ले ली। मृतकों में पांच मासूम बच्चे और एक महिला शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस हादसे ने पूरे इलाके को शोक और सन्नाटे में डुबो दिया है।

पुलिस के अनुसार यह मकान कपड़ा कारोबारी इकबाल अहमद का है। सोमवार रात अचानक मकान में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। हादसे के समय इकबाल अहमद और उनके दोनों बेटे, आसिम और फारूक, तरावीह की नमाज अदा करने के लिए मस्जिद गए हुए थे। घर के भीतर महिलाएं और छोटे-छोटे बच्चे मौजूद थे, जो अचानक लगी आग और तेजी से फैलते घने धुएं में फंस गए।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। गली नंबर-3 की संकरी बस्ती में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन संकरी गलियों के कारण दमकल की गाड़ियों को मौके तक पहुंचने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। ऐसे में पड़ोसियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर छतों के रास्ते घर में प्रवेश किया और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की।

पुलिस के मुताबिक इस दर्दनाक हादसे में आसिम की पत्नी रुखसार (30) और उनके तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। मृत बच्चों में तीन वर्षीय अकदस और छह माह की जुड़वां बेटियां नबिया और इनायत शामिल हैं। इसके अलावा फारूक के दो बच्चे, 12 वर्षीय मेहविश और चार वर्षीय हम्माद, भी इस हादसे का शिकार हो गए। सभी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार सभी की मौत आग में झुलसने और दम घुटने के कारण हुई।

इस हादसे में इकबाल अहमद की पत्नी अमीर बानो और शहजाद नामक एक युवक गंभीर रूप से झुलस गए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि मकान के प्रथम तल पर ‘आई संस एम्ब्रॉयडरी’ नाम से कढ़ाई का कारखाना संचालित होता था, जबकि ऊपरी मंजिलों पर परिवार के लोग रहते थे। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, जिसने जल्द ही पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। एक ही परिवार के पांच मासूम बच्चों समेत छह लोगों की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोग इस घटना को कभी न भूलने वाली त्रासदी बता रहे हैं।