Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी: ऑटो पलटने से एक महिला की मौत

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार |

मोतिहारी में ऑटो पलटने से एक महिला की मौत, बोलेरो को साइड देने में हुआ हादसा; वृद्धा पेंशन लेने जा रही थीं

मोतिहारी के पताही थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दुखद सड़क हादसे में एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना उस समय हुई जब यात्रियों से भरी एक ऑटो, सामने से आ रही बोलेरो को साइड देने की कोशिश में असंतुलित होकर पलट गई। हादसा संत जेवियर्स स्कूल के पास मटकोरवा पुल के समीप हुआ।

मृतका की पहचान रतनसार गांव के महेन्द्र महतो की पत्नी भागा देवी (70) के रूप में की गई है। वहीं, घायल महिला फेनहारा थाना क्षेत्र के कालूपाकर गांव की रहने वाली केदार सिंह की पत्नी सुनीता देवी हैं, जिन्हें इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही पताही थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया है और उसके चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। मामले की जांच जारी है।

पोती ने उठाए सवाल, बोली- "सिर्फ 1200 रुपये के लिए गई दादी की जान"
मृतका की पोती अनीता कुमारी ने बताया कि उनकी दादी पिछले तीन महीनों से पताही स्थित बैंक का चक्कर लगा रही थीं, क्योंकि KYC अपडेट नहीं होने के कारण वृद्धा पेंशन की राशि रुकी हुई थी। गुरुवार को भी वह इसी काम से पताही गई थीं, और लौटते वक्त हादसा हो गया। अनीता ने रोते हुए कहा, “सिर्फ 1200 रुपए के लिए मेरी दादी की जान चली गई। अगर समय पर पैसा मिल गया होता तो यह हादसा शायद नहीं होता।”

टेम्पू में 7 लोग सवार, 5 को नहीं आई चोट;
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऑटो पताही बाजार से यात्रियों को लेकर रतनसार जा रही थी। ऑटो में कुल सात लोग सवार थे। मटकोरवा पुल के पास बोलेरो को रास्ता देने के प्रयास में टेम्पू असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। अन्य पांच यात्री सुरक्षित हैं।

पुलिस ने तत्काल राहत कार्य किया शुरू;
घटना की खबर मिलते ही पताही थाना के अपर थानाध्यक्ष संजय चौधरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। ऑटो और उसके चालक को थाने लाकर आगे की पूछताछ की जा रही है।