Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी: डार्क वेब से साइबर ठगी करने वाले गैंग के दो इनामी आरोपी कोर्ट में सरेंडर, मास्टरमाइंड फरार

डार्क वेब के जरिए देशभर में साइबर ठगी करने वाले बॉस गैंग के दो इनामी अपराधियों ने मोतिहारी कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। राज किशोर राम और अभिनेश पर 20-20 हजार रुपये का इनाम था। कोर्ट की अनुमति के बाद साइबर थाना पुलिस ने दोनों को एक दिन की रिमांड पर लिया है।

पूछताछ के दौरान दोनों ने गैंग के अन्य सदस्यों और ठगी के तरीकों की जानकारी दी है। साइबर डीएसपी अभिनव पराशर ने बताया कि उनके बयान के आधार पर आगे की जांच जारी है।

इस गैंग का मुख्य सरगना सत्यम, आयुष और यश अभी फरार हैं। इन पर भी 20-20 हजार का इनाम है और पुलिस लगातार दबिश दे रही है। अब तक पुलिस इस गिरोह के 10 से ज्यादा सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है।

गौरतलब है कि 16 जून को छापेमारी के दौरान पुलिस ने नकदी, नोट गिनने की मशीन, एटीएम कार्ड, पासबुक और फर्जी कागजात जब्त किए थे और 5 लोगों को पकड़ा था। राज किशोर और अभिनेश के खिलाफ साइबर थाना में केस दर्ज था और उनकी संपत्ति की कुर्की की तैयारी हो रही थी, लेकिन दोनों ने इससे पहले ही कोर्ट में सरेंडर कर दिया।