Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी: तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 4 बच्चे घायल, एक की मौत

लोकल डेस्क, आर्या कुमारी।

चकिया के बलोचक जाने वाली सड़क पर तेज रफ्तार बाइक ने चार बच्चों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद बाइक भी अनियंत्रित होकर गिर गई. हादसे में चारों बच्चे और बाइक चलाने वाला युवक घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया.

डॉक्टरों ने गंभीर रूप से जख्मी दो बच्चों को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर किया, जहां एक बच्चे ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की हालत अब भी नाजुक बताई जा रही है. मृत बच्चा बलोचक निवासी रामदेव भगत का पुत्र संदीप कुमार (10) था. गंभीर रूप से घायल बच्चा गौतम कुमार (11) देवीलाल साह का बेटा है. वहीं निक्कु कुमार (5) और सत्य कुमार (7) का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में जारी है.

बाइक सवार बैसाहा निवासी सन्नी कुमार भी जख्मी है. बताया जाता है कि रविवार शाम बालोचक चौक पर सभी बच्चे सड़क किनारे खड़े थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने उन्हें ठोकर मार दी. घटना होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

संदीप की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. गुस्साए ग्रामीणों ने एसआरपी कॉलेज के पास एनएच 27 पर शव रखकर जाम लगा दिया, जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय दलबल के साथ पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया, जिसके बाद आवागमन शुरू हुआ.