Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी पुलिस का ऑपरेशन स्पिरिट हंट, मौत के सौदागर गिरफ्तार

लोकल डेस्क, एन. क. सिंह |

मोतिहारी पुलिस का ''ऑपरेशन स्पिरिट हंट, अवैध स्प्रिट कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई, मौत के सौदागर गिरफ्तार, दो शराब कारोबारी पर  20 हजार का इनाम घोषित।

पूर्वी चंपारण: पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में मोतिहारी पुलिस ने अवैध स्प्रिट कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर एक प्रमुख स्प्रिट कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शराब कारोबारी हत्याकांड में वांछित एक अन्य दो आरोपी पर 20,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
 

मौत के सौदागर स्प्रिट कारोबारी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि तुरकौलिया थाना अंतर्गत एक ट्रक से 2960 लीटर स्प्रिट बरामद की गई थी। इस मामले में वांछित स्प्रिट कारोबारी सुनील साह (पिता राजवंशी, शंकर सरैया, रामा सिंह टोला, तुरकौलिया) को गिरफ्तार कर लिया गया है। सुनील साह का आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें तुरकौलिया थाना कांड संख्या 413/24, 480/22, और 164/24 शामिल हैं।
इसके साथ ही, मोहन यादव (पिता सजावल राय, जयसिंहपुर करमवा, तुरकौलिया) को भी गिरफ्तार किया गया है। मोहन यादव का भी आपराधिक इतिहास है, जिसमें तुरकौलिया थाना कांड संख्या 422/15 और 360/16 दर्ज हैं। ये दोनों स्प्रिट कारोबारी तुरकौलिया थाना कांड संख्या 360/25 दिनांक 23.07.25 में वांछित थे।
 

शराब कारोबारी हत्याकांड: 20 हजार का इनामी 'गब्बर राय' फरार
तुरकौलिया पुलिस ने शराब कारोबारी हत्याकांड में नामजद अभियुक्त नवल किशोर राय उर्फ गब्बर राय उर्फ गब्बर यादव (पिता वीरेंद्र राय, जयसिंहपुर करमवा, तुरकौलिया) पर 20,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। गब्बर राय तुरकौलिया थाना कांड संख्या 360/25, दिनांक 23.07.25 में वांछित है। उसके आपराधिक इतिहास में तुरकौलिया थाना कांड संख्या 466/23 (विविध कांड) और 729/18 (हत्या कांड) भी शामिल हैं।
 

'ऑपरेशन स्पिरिट हंट' में 3000 लीटर कच्चा स्पिरिट जब्त, यूपी का सरगना गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंगलवार को सदर डीएसपी दिलीप कुमार के नेतृत्व में एक गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने महनवा बाजार के पास नाकेबंदी कर एक आयशर ट्रक को पकड़ा, जो 3000 लीटर कच्चा स्पिरिट लेकर उत्तर प्रदेश से बेतिया की ओर जा रहा था। यह स्पिरिट चालाकी से चूने की बोरियों के बीच छिपाकर रखी गई थी।
पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश कर रहे ट्रक चालक को मोतिहारी पुलिस की मुस्तैदी से धर दबोचा गया। ट्रक की तलाशी लेने पर चूने के सफेद बोरों के नीचे 148 प्लास्टिक की बाल्टियों में 2960 लीटर "जहर" (कच्चा स्पिरिट) भरा मिला। यह स्पिरिट बड़े पैमाने पर अवैध शराब बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली थी, जो कई जिंदगियों को खतरे में डाल सकती थी।
इस 'ऑपरेशन स्पिरिट हंट' में गिरफ्तार चालक की पहचान हर्षित सिंह (कानपुर, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है, जो इस अवैध कारोबार का एक मुख्य सरगना है। मोतिहारी पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध स्प्रिट और शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।