Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी: पुलिस-SSB की कार्रवाई, हथियारों संग बदमाश गिरफ्तार

लोकल डेस्क, प्रीति पायल |

पूर्वी चंपारण: मोतिहारी के कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान की गई, जब सुरक्षा बलों ने एक संदिग्ध को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान बदमाश के पास से दो देशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बताया जा रहा है कि आरोपी हथियारों को बाइक की डिक्की में छुपाकर ले जा रहा था। पकड़ा गया व्यक्ति ढाका थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव का निवासी बताया जा रहा है, हालांकि उसका नाम फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है 

यह कार्रवाई अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा मानी जा रही है। कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र को संवेदनशील इलाका माना जाता है, जहां पहले भी अवैध हथियारों से जुड़ी घटनाएं सामने आती रही हैं। एसएसबी की मौजूदगी से यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि चेकिंग नेपाल सीमा से जुड़े मार्ग पर की जा रही थी।

फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मामले से जुड़ी अन्य जानकारियां आने पर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।