Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी में अमित शाह की हुंकार: बिहार बनेगा रक्षा निर्माण का केंद्र

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार।

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण से पहले एनडीए ने मंगलवार को पूरी ताकत झोंक दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्वी चंपारण के मोतिहारी पहुंचे, जहां उन्होंने एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया।

सभा में शाह ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भारत अब किसी की गोली का जवाब खामोशी से नहीं देगा। उन्होंने कहा, “अगर पाकिस्तान से गोली चलेगी तो जवाब गोले से दिया जाएगा, और वह गोला बिहार की धरती पर बनेगा।” उनके इस बयान पर सभा में मौजूद हजारों लोगों ने तालियां बजाईं और भारत माता की जय के नारे लगाए।

चकिया के पिपरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित इस जनसभा में शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज एक सशक्त राष्ट्र बन गया है। उन्होंने कहा, “मोदी जी ने देश को सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सम्मान की नई ऊंचाई दी है। अब भारत में इतनी ताकत है कि आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर जवाब दिया जा सके। बिहार का डिफेंस कॉरिडोर इसी आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम है।”

मंगलवार को अमित शाह ने पूर्वी चंपारण जिले के 12 विधानसभा क्षेत्रों- रक्सौल, सुगौली, नरकटिया, गोविंदगंज, केसरिया, कल्याणपुर, पिपरा, मधुबन, ढाका, चिरैया, मोतिहारी और हरसिद्धि में एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया। चकिया में आयोजित सभा में लगभग 30 हजार लोगों की भीड़ मौजूद थी।

शाह ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने वह उपलब्धि हासिल की है जिसकी कभी कल्पना नहीं की गई थी। उन्होंने कहा, “एनडीए सरकार ने राज्य को भय, भ्रष्टाचार और जंगलराज से मुक्त कराया है। आज बिहार में सड़क, बिजली, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय परिवर्तन हुआ है।”

विपक्ष पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि जो लोग बिहार को फिर से जाति और परिवारवाद की राजनीति में फंसाना चाहते हैं, उन्हें जनता इस बार सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा, “एनडीए का मतलब है विकास और स्थिरता, जबकि विपक्ष का मतलब है अवसरवाद और अस्थिरता।”