Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी में दिनदहाड़े CSP संचालक को गोली मारकर 4 लाख रुपये लूटे

लोकल डेस्क, रानी कुमारी।

मोतिहारी| पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। बगहा पोखर के समीप तीन  बाइक सवार अपराधियों ने एक सीएसपी  संचालक को गोली मारकर उनके पास मौजूद 4 लाख 28 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए। 

घायल सीएसपी संचालक की पहचान घोड़ासहन थाना क्षेत्र के महुआई मुर्शिदा गांव निवासी 40 साल के  मुकेश कुमार के रूप में हुई है। मुकेश कुमार ने बताया कि वह निमुइया स्थित एसबीआई बैंक से 4.28 लाख रुपये निकालकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बगहा पोखर के पास एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उनका पीछा किया और सुनसान जगह पर घेर लिया।

विरोध करने पर अपराधियों ने मुकेश कुमार के दाहिने हाथ में गोली मार दी , जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद बदमाश नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल रहमानिया मेडिकल सेंटर, मोतिहारी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी स्वर्ण प्रभात, डीएसपी, स्थानीय थाना पुलिस तथा डीआईयू की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच दल  का गठन किया गया है।

पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय इनपुट के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है तथा जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।