Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी में मोदी का भव्य आगमन: चंपारण को मिलेगी बड़ी सौगात

नेशनल डेस्क, एन. के. सिंह |

पूर्वी चंपारण: 18 जुलाई को पूर्वी चंपारण के ऐतिहासिक गांधी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। केंद्र और बिहार सरकार के मंत्रियों के साथ-साथ वरीय अधिकारी लगातार मोतिहारी का दौरा कर रहे हैं ताकि इस भव्य आयोजन को सफल बनाया जा सके। आज, सांसद और पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह की मौजूदगी में बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, डीजीपी विनय कुमार और पीएचईडी सचिव पंकज कुमार पाल ने आयोजन स्थल का जायजा लिया।

बड़ी सौगात की उम्मीद:

सांसद राधा मोहन सिंह ने बताया कि जब-जब प्रधानमंत्री चंपारण आते हैं, तब-तब यहां के लोगों को बड़ी सौगात मिलती है। इस बार भी चंपारण को प्रधानमंत्री से बड़ी उम्मीदें हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना हम सबका संकल्प है।

अभूतपूर्व तैयारी:

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए गांधी मैदान में एक विशाल और भव्य पंडाल लगाया जा रहा है, जिसमें एक साथ सवा लाख कुर्सियाँ लगाई जाएंगी। मोतिहारी के इतिहास में आज तक किसी भी आयोजन के लिए इतना बड़ा पंडाल नहीं लगाया गया है, जो इस कार्यक्रम की भव्यता को दर्शाता है।

जिला प्रशासन भी इस आयोजन को लेकर पूरी तरह से सक्रिय है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात को सुचारु रखने और आम लोगों की आवाजाही को सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

इस अवसर पर डीआईजी हरिकिशोर राय, जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल, पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात, नगर निगम आयुक्त सौरव सुमन यादव, सदर अनुमंडलाधिकारी श्वेता भारती (भाप्रसे) और प्रिया रानी (भाप्रसे) सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।