Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी में राजस्व कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार।

मोतिहारी। मोतिहारी में निगरानी विभाग की टीम ने एक राजस्व कर्मचारी को 5,000 रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई छोड़ादानो प्रखंड की भेलवा पंचायत में तैनात राजस्व कर्मचारी सोनू कुमार के खिलाफ की गई। इस गिरफ्तारी के बाद सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, भेलवा पंचायत के एक किसान ने अपनी जमीन के दाखिल-खारिज के लिए संबंधित राजस्व कर्मचारी से संपर्क किया था। आरोप है कि दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी करने के एवज में कर्मचारी ने किसान से अवैध रूप से पैसे मांगे। जब किसान ने घूस देने से मना किया, तो कर्मचारी ने आवेदन रद्द करने की धमकी दी।

इसके बाद किसान ने मजबूरी में घूस देने की सहमति जताई, लेकिन साथ ही पूरे मामले की लिखित शिकायत निगरानी विभाग में दर्ज करा दी।

शिकायत मिलने पर निगरानी टीम ने गोपनीय जांच की और आरोप सही पाए जाने के बाद कार्रवाई की योजना बनाई। तय रणनीति के तहत 5,000 रुपये की घूस की रकम पर केमिकल लगाया गया और किसान को निर्देश दिया गया कि वह निर्धारित स्थान पर पैसे दे।

योजना के अनुसार, राजस्व कर्मचारी ने किसान को छोड़ादानो रेलवे स्टेशन पर बुलाया। जैसे ही किसान ने घूस की राशि सौंपी और कर्मचारी ने पैसे अपने पास रखे, पहले से मौजूद निगरानी टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया। इस कार्रवाई से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। इस घटना के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप है। निगरानी विभाग ने कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।