Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी में 150 करोड़ से 4 STP का निर्माण शुरू

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार।

मोतिहारी, 3 जनवरी। केंद्र और बिहार सरकार की संयुक्त पहल के तहत मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र में 150 करोड़ रुपये की लागत से चार सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के निर्माण की शुरुआत हो गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य शहर के नालों से निकलने वाले गंदे पानी का उपचार कर उसका दोबारा उपयोग करना है, ताकि झीलों और तालाबों को स्वच्छ रखा जा सके।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, अब तक नालों का दूषित पानी सीधे जल स्रोतों में छोड़े जाने से जल प्रदूषण लगातार बढ़ रहा था। इसी समस्या के समाधान के लिए केंद्र सरकार ने 150 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की, जिसके बाद बिहार सरकार और मोतिहारी नगर निगम के सहयोग से इस परियोजना को अमल में लाया गया। योजना के तहत बरियारपुर, छतौनी, जमला और गोपालपुर इलाकों में चार आधुनिक एसटीपी का निर्माण तेज़ी से किया जा रहा है।

इन एसटीपी में नालों के गंदे पानी को वैज्ञानिक प्रक्रिया से शुद्ध किया जाएगा। उपचार के बाद यह पानी मोती झील समेत अन्य झीलों और तालाबों में छोड़ा जाएगा, जिससे जल स्तर बना रहेगा और पानी की गुणवत्ता में सुधार होगा। ट्रीटमेंट के दौरान निकलने वाले ठोस अपशिष्ट से जैविक खाद तैयार की जाएगी, जिसे किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा, इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ किसानों को भी लाभ मिलेगा।

परियोजना की निगरानी कर रहे प्रोजेक्ट इंजीनियर मिदुल साह के अनुसार, एसटीपी के निर्माण के बाद मोतिहारी में जल प्रदूषण की समस्या काफी हद तक नियंत्रित हो जाएगी। उन्होंने बताया कि यह योजना पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी अहम है और दूषित पानी से फैलने वाली बीमारियों पर अंकुश लगाने में मदद करेगी।