Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी में RJD टिकट बंटवारे पर बवाल, पोस्टर फाड़े कार्यकर्ता

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार ।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राजद में टिकट बंटवारे को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। चिरैया विधानसभा सीट पर पूर्व प्रत्याशी अछेलाल यादव का टिकट कटने के बाद उनके समर्थकों ने प्रदर्शन किया। यह घटना मधुबन सीट के पूर्व प्रत्याशी मदन साह के टिकट कटने के विरोध के बाद सामने आई।

2020 में महागठबंधन के टिकट पर चिरैया से चुनाव लड़ने वाले अछेलाल यादव हार के बावजूद पार्टी के लिए सक्रिय रहे और उन्हें दोबारा प्रत्याशी बनाए जाने का आश्वासन भी मिला था। लेकिन इस बार राजद ने उनका टिकट काटकर लक्ष्मी नारायण यादव को उम्मीदवार घोषित किया।

इस फैसले से नाराज अछेलाल यादव के समर्थकों ने चिरैया स्थित राजद कार्यालय के बाहर पार्टी प्रमुख तेजस्वी यादव के पोस्टर और बैनर फाड़ दिए। उन्होंने टिकट वितरण में पक्षपात का आरोप लगाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और विपक्षी दलों ने भी इस पर तंज कसा।

बीजेपी के चिरैया प्रत्याशी लालबाबू गुप्ता ने कहा, "यह तो राजद का कल्चर है, इसमें कुछ नया नहीं है। ऐसे नजारे चुनाव तक और देखने को मिलेंगे।" राजद में टिकट बंटवारे को लेकर यह घमासान पार्टी के अंदरूनी मतभेद को उजागर करता है और आगामी चुनाव में कई सीटों पर समीकरण प्रभावित कर सकता है।