Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी : विदेशी शराब की भारी खेप जब्त, 2 गिरफ्तार

एन. के. सिंह, मोतिहारी |

शराब तस्करों पर गिरी गाज: विदेशी शराब की भारी खेप जब्त, दो गिरफ्तार

मोतिहारी शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई जारी है। मोतिहारी जिले के सुगौली थाना क्षेत्र में एक छह चक्का कंटेनर से 4248.36 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इस दौरान पुलिस ने कंटेनर के चालक और सह-चालक को भी गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई सुगौली थाना अंतर्गत छगराहों राजकीय मध्य विद्यालय के पास बेतिया-मोतिहारी मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान की गई।

पुलिस ने एक संदिग्ध छह चक्का कंटेनर (रजि. नं. UP-93CT8416) को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कंटेनर के अंदर भारी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखी गई थी।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान नवदीप जाट (रोहतक, हरियाणा) और सुमित (भिवानी, हरियाणा) के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे यह शराब भटिंडा (पंजाब) से लेकर हाजीपुर (वैशाली) ले जा रहे थे। पुलिस ने बरामद शराब और कंटेनर को जब्त कर लिया है। इस मामले में सुगौली थाना में संबंधित धाराओं के तहत कांड दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी में 

बरामदगी : इंपीरियल ब्लू (विदेशी शराब): 250 कार्टून (2225.16 लीटर) मैकडॉवेल (विदेशी शराब): 228 कार्टून (2023.20 लीटर)छह चक्का कंटेनर: 01 (रजि. नं. UP-93CT8416)
मोबाइल: 02 फास्टैग: 02 के साथ नवदीप जाट: पुत्र अनुप सिंह, निवासी मैनीचंद्रपाल, थाना महम, जिला रोहतक, हरियाणा। सुमित: पुत्र पवन कुमार, निवासी विद्यानगर भिवानी, थाना भिवानी, जिला भिवानी, हरियाणा।
 

छापामारी सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर शिवम धाकड़ के नेतृत्व में की गई। टीम में पु०नि० अमित कुमार सिंह (थानाध्यक्ष, सुगौली), पु०अ०नि० अभिनव राज (अपर थानाध्यक्ष), पु०अ०नि० अनुराग राज, पु०अ०नि० नवीन कुमार, स०अ०नि० जय प्रकाश कुमार सिंह, सिपाही रामदुलार सिंह और चौकीदार मो० समीर आलम, रंजीत कुमार, लालबाबू पासवान, प्रदीप कुमार, रमेश कुमार यादव, इंदल राय, श्याम कुमार साह शामिल थे।