Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी: विधानसभा चुनाव-2025 की तैयारियां तेज

लोकल डेस्क, एन. के. सिंह।

बैठक में कल्याणपुर और पिपरा विधानसभा क्षेत्रों के सेक्टर पदाधिकारियों तथा अधिकारियों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सतर्क रहने का निर्देश।

पूर्वी चंपारण: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव-2025 की तैयारियों के मद्देनजर, पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने आज चकिया के एस.आर.ए.पी. कॉलेज के सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। दोपहर 12:30 बजे शुरू हुई इस बैठक में मुख्य रूप से 16-कल्याणपुर और 17-पीपरा विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव से संबंधित कार्यों पर चर्चा हुई।

बैठक में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से सभी सेक्टर पदाधिकारियों, पुलिस सेक्टर पदाधिकारियों और संबंधित थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को मतदाता सूची में संशोधन, बूथों की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधों और आदर्श आचार संहिता के पालन जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो और मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और सतर्कता से निभाएं।

इस समीक्षा बैठक में चकिया के अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और अन्य विभागीय कर्मी भी उपस्थित थे।