Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी: हाथी पाँव के 9 मरीजों को MMDP किट

मोतिहारी, एन.के. सिंह |
जनप्रतिनिधियों की मदद से मरीजों क़ो विकलांगता प्रमाण पत्र देने की कवायद, लोगों क़ो अब कई रोगों से बचाव क़ो जागरूक कर रहे है पीएसपी के सदस्य 
मोतिहारी: जिले के चयनित 4 प्रखंडों में आयुष्मान आरोग्य मन्दिर पर रोगी हितधारक मंच की मासिक बैठक सीएचओ की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही है। इसमें आशा, जनप्रतिनिधियों, जीविका दीदियों व पीएसपी सदस्यों के सहयोग से लोगों क़ो आम व गंभीर बीमारियों से बचाव क़ो जागरूक किया जा रहा है।
आज आयुष्मान आरोग्य मंदिर, अमवा (प्रखंड-चकिया) में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में ऐसी ही बैठक हुई जिसमें वार्ड मेंबर मुकेश कुमार, शिक्षक लालबाबू पासवान, आंगनबाड़ी सेविका कुमारी मोनिका, 6 आशा, 1 कृषि सहायक, पिरामल स्वास्थ्य के सुमित कुमार, सिफार से बिनोद श्रीवास्तव और बिटु कुमार के साथ-साथ 12 फाइलेरिया मरीज और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए। 
बैठक में सीएचओ द्वारा फाइलेरिया के साथ-साथ बीपी, मधुमेह, टीबी, डेंगू और औरतों में होने वाले स्तन कैंसर बीमारी के बारे में विस्तार से बताया गया। बैठक में ही स्टेज तीन से ऊपर के 9 हाथीपाँव के मरीजों के बीच एमएमडी किट का वितरण किया गया। उन्हें व्यायाम व किट के उपयोग के तरीके से अवगत कराया गया और अंगों की साफ सफाई की बातें बताई गई। इसके अलावा 3 मरीजों का विकलांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए फोटो, अन्य आवश्यक कागजात जमा किए गए। सीएचओ संजय कुमार ने एचडब्लूसी पर हर कुछ दिन के अंतराल पर ऐसे ही जन कल्याणकारी कार्य करने का भरोसा दिया।