Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी: Cyber Crime पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 20,000 रुपये का इनाम घोषित

लोकल डेस्क, एन.के. सिंह |

पुलिस ने आम जनता से अपील कि, आरोपी के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस अधीक्षक से संपर्क करें, पहचान गुप्त रखी जाएगी।

जिले में साइबर अपराध के बढ़ते जाल को तोड़ने के लिए मोतिहारी पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में, पुलिस अधीक्षक के विशेष निर्देश पर साइबर थाना को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। साइबर थाना अध्यक्ष और सहायक पुलिस अधीक्षक अभिनव पाराशर ने एक बड़े साइबर अपराध गिरोह के सक्रिय सदस्य, यश स्वर्णय पर 20,000 रुपये का नकद इनाम घोषित किया है।

यश स्वर्णय, जो मोतिहारी के अंबिका नगर वार्ड-12, बंजरिया के निवासी पंकज कुमार पाण्डेय के बेटे हैं, साइबर थाना कांड संख्या 92/25 (सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और शस्त्र अधिनियम) में वांछित हैं। पुलिस को काफी समय से इनकी तलाश थी और अब इनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए यह इनाम रखा गया है।

मोतिहारी पुलिस ने जिले की आम जनता से अपील की है कि यदि उन्हें यश स्वर्णय के बारे में किसी भी तरह की जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत पुलिस से संपर्क करें। सूचना देने वाले व्यक्ति को 20,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा और उनकी पहचान को पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा। पुलिस यह सुनिश्चित करेगी कि सूचना देने वाले की सुरक्षा किसी भी कीमत पर खतरे में न पड़े।