Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी: RJD नेता सह मेयर पति देवा गुप्ता पर 1 लाख का इनाम घोषित

लोकल डेस्क, आर्या कुमारी |

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सौ अपराधियों पर इनाम घोषित किया है। इसमें आरजेडी नेता देवा गुप्ता पर एक लाख रुपये का इनाम रखा गया है, जिन पर कुल 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बाकी 99 वांछित अपराधियों की भी सूची जारी कर उनकी तलाश तेज कर दी है।

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने चेतावनी दी है कि सभी इनामी अपराधियों को 10 दिनों के भीतर न्यायालय में समर्पण करना होगा। ऐसा नहीं करने पर न्यायिक आदेश प्राप्त कर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

सूची में शामिल देवा गुप्ता मोतिहारी नगर निगम की मेयर प्रीति गुप्ता के पति हैं और हाल ही में आरजेडी टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार 28 मामलों में आरोपित देवा दो हत्या के मामलों में फरार चल रहे हैं।

बाकी 99 अपराधियों में अवैध शराब कारोबारी, भूमि माफिया, लूट और डकैती जैसे अपराधों में शामिल कुख्यात नाम मौजूद हैं। अवैध शराब कारोबार से जुड़े पीपरा कोठी के सूरजपुर कोरिया टोला निवासी रंजीत गुप्ता और राजेपुर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर निवासी राजेश राम पर भी इनाम घोषित किया गया है।

वहीं डकैती मामले में मुजफ्फरपुर जिले के बथना निवासी इंदल भगत पर 20 हजार रुपये का इनाम तय किया गया है।

पुलिस की ओर से सूचना साझा करने के लिए एक मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है। SP का नंबर 9031827100 है, जिस पर दी गई सूचना गोपनीय रखी जाएगी और जानकारी देने वालों को इनाम की राशि एकमुश्त प्रदान की जाएगी।