Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोदी और उज्बेक राष्ट्रपति मिर्जियोयेव की बातचीत

विदेश डेस्क, नीतीश कुमार |
नई दिल्ली:
 उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से टेलीफोन पर बातचीत की, जिसमें दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की।
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव का कॉल प्रधानमंत्री मोदी को प्राप्त हुआ। उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति ने भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री और भारत की जनता को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, संपर्क, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी और जन-से-जन संबंधों सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में हुई प्रगति पर चर्चा की। साथ ही, आपसी हित से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया तथा भारत और मध्य एशिया के ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों नेताओं ने संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई।
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह से श्री मोदी लगातार विभिन्न देशों के शासनाध्यक्षों से बातचीत कर रहे हैं। वह ब्राज़ील, रूस और यूक्रेन के शासनाध्यक्षों से बात कर चुके हैं।