Ad Image
Ad Image
तमिलनाडु के द. विरुधूनगर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 21 की मौत 8 घायल || हताश प्रधानमंत्री ने झूठ बोलकर देश को गुमराह करने का प्रयास किया: खरगे || विपक्ष की महिला आरक्षण रोकने की साजिश, आधी आबादी को हक दिलाएंगे: PM मोदी || हॉर्मुज में भारतीय जहाजों पर गोलीबारी, दिल्ली ने ईरानी राजदूत को तलब किया || अंतर्राष्ट्रीय कानून अनुपालन की यूरोपीय संघ की अपील को ईरान ने पाखंड बताया || राष्ट्रपति ट्रंप ने तरनजीत संधू को दिल्ली का उप राज्यपाल बनने पर दी बधाई || सम्पूर्ण देश की विधायिका में आज से 33 फीसदी महिला आरक्षण कानून लागू || पटना: CM सम्राट चौधरी ने जन प्रतिनिधियों और अन्य से की शिष्टाचार भेंट || इजरायल और लेबनान के बीच आज से 10 दिनों के लिए सीजफायर लागू || बसपा सुप्रीमो मायावती का आरक्षण को लेकर कांग्रेस और सपा पर हमला

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोदी, शाह और उमर ने पहलगाम हमले के शहीदों को किया याद

नेशनल डेस्क,श्रेयांश पराशर l

नई दिल्ली l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की पहली बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और आतंकवाद के खिलाफ सख्त संकल्प दोहराया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में कहा कि पिछले वर्ष पहलगाम में हुए भयावह हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि इस दुखद घड़ी में उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि एक राष्ट्र के रूप में भारत शोक की इस घड़ी में एकजुट है और आतंकवाद के किसी भी रूप के सामने कभी नहीं झुकेगा। उन्होंने दोहराया कि आतंकवादियों के मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अपने लोगों को खोने का दर्द आज भी हर भारतीय के दिल में जिंदा है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि देश इस दुखद घटना में जान गंवाने वाले मासूम नागरिकों को श्रद्धापूर्वक याद करता है। शाह ने कहा कि आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है और इसके खिलाफ पूरे देश को एकजुट होकर लड़ना होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत आतंकवाद और उसे पनाह देने वालों के खिलाफ अपनी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति जारी रखेगा।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इस अवसर पर कहा कि प्रदेश आतंकवाद और हिंसा के खिलाफ एकजुट है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को पीड़ा और निर्दोषों की मौत से मुक्त कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और ऐसे हमलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। अब्दुल्ला ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है।