Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोदी सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है: केजरीवाल

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार |

सौरभ भारद्वाज के घर कथित अस्पताल घोटाला मामले में आज सुबह ईडी की छापेमारी के बाद एक बार फिर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच तीखी बहस छिड़ गई है। आप के कई नेता इसे प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री विवाद से ध्यान हटाने की रणनीति मान रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। केजरीवाल ने सीधे तौर पर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार आम आदमी पार्टी को निशाना बना रही है। मोदी सरकार हमारी आवाज़ को दबाने का प्रयास कर रही है। यह कभी सफल नहीं होगा।

ईडी रेड पर क्या बोले केजरीवाल?

अरविंद केजरीवाल ने सौरभ भारद्वाज के घर हुई ईडी छापेमारी की निंदा करते हुए कहा कि सौरभ भारद्वाज के आवास पर ED की यह कार्रवाई मोदी सरकार द्वारा जांच एजेंसियों के गलत इस्तेमाल का एक और उदाहरण है। मोदी सरकार ने आम आदमी पार्टी को अपना निशाना बनाया है। जिस प्रकार "आप" को लक्षित किया जा रहा है, इतिहास में किसी भी पार्टी के साथ ऐसा व्यवहार नहीं हुआ है।


उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि "आप" को इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि मोदी सरकार की गलत नीतियों और भ्रष्ट गतिविधियों के विरुद्ध सबसे तेज़ आवाज़ "आप" की है। मोदी सरकार हमारी आवाज़ को दबाने की कोशिश कर रही है। यह कभी संभव नहीं होगा। "आप" बीजेपी की इन छापेमारियों से भयभीत होने वाली नहीं। हम हमेशा की भांति देश के हित में गलत नीतियों और भ्रष्टाचार के विरोध में आवाज़ उठाते रहेंगे।

आतिशी और सिसोदिया ने जोड़ा पीएम मोदी की डिग्री का मुद्दा:

नेता प्रतिपक्ष और कालकाजी विधायक आतिशी ने लिखा कि आज सौरभ जी के घर छापेमारी क्यों की गई? क्योंकि पूरे भारत में मोदी जी की डिग्री को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं, क्या मोदी जी की डिग्री नकली है? इसी चर्चा से ध्यान भटकाने के उद्देश्य से छापेमारी करवाई गई है। जिस समयकाल का मामला बताया जा रहा है, उस दौरान सौरभ जी मंत्री पद पर भी नहीं थे। अर्थात् पूरा मामला ही झूठा है। सत्येंद्र जी को भी तीन वर्ष जेल में रखने के बाद अंततः CBI/ED को क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करनी पड़ी। इससे स्पष्ट होता है कि आम आदमी पार्टी के नेताओं पर लगाए गए सभी मामले केवल झूठ और राजनीतिक प्रेरणा से किए गए हैं।

मनीष सिसोदिया ने लिखा कि कल पूरे देश ने मोदी जी की डिग्री पर प्रश्न उठाया...जब डिग्री की सच्चाई सामने आई तो ध्यान भटकाने के लिए आज सौरभ भारद्वाज पर ED की छापेमारी करवाई जा रही है। प्रश्न स्पष्ट था कि क्या मोदी जी की डिग्री नकली है? लेकिन उस प्रश्न का उत्तर देने का साहस नहीं हुआ, इसीलिए आम आदमी पार्टी के नेताओं पर छापेमारी करवा दी गई। सिसोदिया ने लिखा कि जिस कालखंड का यह मामला बताया जा रहा है, उस समय सौरभ मंत्री पद पर ही नहीं थे। इसका सीधा अर्थ है कि जैसे इनकी डिग्री नकली है वैसे ही मामले भी झूठे हैं। सत्येंद्र जैन को याद कीजिए। तीन वर्ष जेल में रखा गया, CBI और ED ने दिन-रात तलाशी ली, लेकिन कोई प्रमाण नहीं मिला। सच्चाई यह है कि ये सभी मामले झूठे हैं। असली संघर्ष सच्चाई का नहीं, बल्कि आम आदमी पार्टी की ईमानदारी को दबाने का है।