Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर पूजा-अर्चना व हवन

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सिवान : दारौंदा विधानसभा क्षेत्र के धानाडीह गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दारौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह के सौजन्य से किया गया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना और हवन संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भाग लेकर राष्ट्र की उन्नति और जनकल्याण की कामना की।

कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रभारी लाल बाबू कुशवाहा, जिला महामंत्री हरेंद्र कुशवाहा, जिला मंत्री आभा सिन्हा, उमाशंकर सिंह, जिला प्रवक्ता देवेंद्र तिवारी, मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह, अरुण भारती, उमेश साह, सांसद प्रतिनिधि हितेश कुमार, बृजनंदन सिंह, अशोक सिंह, रविंद्र सिंह, महामंत्री शैलेश सिंह, कृष्णा कुशवाहा, उपाध्यक्ष देवानंद गिरी, गोलू गिरी, ई. अभिमन्यु सिंह, रणजीत सिंह, मानवेंद्र सिंह, विकास साह, अवधेश यादव, अनील सिंह, अवलाख सिंह, संजीव कुमार सिंह, प्रदीप मांझी, बीरबल बैठा, मुरारी सिंह, नंदकिशोर प्रसाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।