लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/महाराजगंज। मौनीया बाबा राजकीय महावीरी झंडा मेला, महाराजगंज की स्मारिका-2026 का विमोचन बुधवार को जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, एसडीओ अनीता सिन्हा एवं डीएसपी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर मेला आयोजन से जुड़े पदाधिकारी, समिति के सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
स्मारिका में मेले से जुड़ी परंपराओं, आयोजन की प्रमुख गतिविधियों एवं विभिन्न पहलुओं को समाहित किया गया है। स्मारिका का संपादन दिलीप कुमार सिंह ने किया है। विमोचन के दौरान अधिकारियों एवं उपस्थित लोगों ने स्मारिका के प्रकाशन को मेला आयोजन की महत्वपूर्ण कड़ी बताया।







