Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

यात्रियों की सुरक्षा पर रेलवे सख्त, संदिग्ध स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 139 पर सूचना दे

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने यात्रियों से यात्रा के दौरान सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर देने की अपील की है। रेलवे ने कहा है कि यात्रियों का सहयोग असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल में हुई घटनाओं के मद्देनजर यात्रियों और रेलवे संपत्ति की सुरक्षा को लेकर गुरुवार को उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए खुफिया तंत्र को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई।

बैठक में बेहतर रिपोर्टिंग प्रणाली के जरिए जमीनी स्तर पर खुफिया जानकारी जुटाने की व्यवस्था मजबूत करने का निर्णय लिया गया। साथ ही तकनीक आधारित सुरक्षा प्रणाली को उन्नत बनाने, पूरे रेलवे नेटवर्क में सीसीटीवी कवरेज बढ़ाने और रेलवे बोर्ड मुख्यालय व क्षेत्रीय मंडलों के बीच सुरक्षा समन्वय को बेहतर करने पर जोर दिया गया।

अधिकारियों ने साइबर सुरक्षा मजबूत करने, उन्नत कैमरा प्रणाली और कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित निगरानी व्यवस्था लागू करने की जरूरत पर भी बल दिया। इसके अलावा रेलवे सुरक्षा बल और सरकारी रेलवे पुलिस के बीच सूचना साझा करने और समन्वय बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि रेलवे ट्रेनों, यात्रियों, स्टेशन परिसरों और पूरे रेल नेटवर्क की सुरक्षा के लिए AI, ड्रोन और सीसीटीवी जैसे आधुनिक तकनीकी उपकरणों का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जा रहा है। यह काम मिशन मोड में किया जा रहा है और इसके तहत आरपीएफ के स्तर पर खुफिया जानकारी जुटाने की प्रणाली को मजबूत किया जा रहा है।

रेलवे के अनुसार, हाल के दिनों में सामने आई कुछ घटनाओं, जिनमें आग लगने की घटनाएं भी शामिल हैं, की शुरुआती जांच में असामाजिक तत्वों की संलिप्तता के संकेत मिले हैं। इन मामलों की जांच रेलवे सुरक्षा बल द्वारा की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि कई मामलों में त्वरित कार्रवाई के कारण संभावित बड़े हादसों को टाला गया है।

बैठक में रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना, रवनीत सिंह बिट्टू, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार और विभिन्न क्षेत्रों के अधिकारी भी शामिल हुए।

रेलवे ने कहा है कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ यात्रियों को भी जागरूक किया जाएगा, ताकि यात्रा के दौरान और स्टेशन परिसर में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की समय रहते जानकारी मिल सके। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 139 पर सूचना दें।