Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

यादव मोबाइल चोरीकांड का खुलासा, 2 गिरफ्तार, चार मोबाइल बरामद

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान : दारौंदा थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार स्थित यादव मोबाइल दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में दारौंदा थाना कांड संख्या 04/26 दर्ज कर पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) एवं अनुसंधानकर्ता अविनाश कुमार को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

अनुसंधान के दौरान प्राप्त साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने चोरी की घटना में संलिप्त दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र निवासी अंकित कुमार प्रसाद, पिता विमलेश महतो तथा रामेश्वर साह, पिता ललन साह के रूप में की गई है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से चोरी के चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों के संबंध में आवश्यक सत्यापन एवं आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

दारौंदा पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच के बाद यह सफलता मिली है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है, ताकि चोरी की घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का भी खुलासा हो सके। पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय व्यवसायियों और आम लोगों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है।