Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

युगांडा में एमपॉक्स के 8,001 मामले, मृतकों की संख्या 50 पहुँची

विदेश डेस्क, नीतीश कुमार |

युगांडा में पिछले चौबीस घंटों के दौरान खतरनाक बीमारी एमपॉक्स से दो और लोगों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 50 पर पहुंच गई है। इसी अवधि में 15 नए मरीजों की पुष्टि हुई है और इसके साथ ही संक्रमितों का कुल आंकड़ा 8,001 हो गया है। यह जानकारी गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने साझा की।

मंत्रालय ने कहा कि हालांकि नए मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन समग्र रूप से संक्रमण की रफ्तार घट रही है। साप्ताहिक आधार पर सामने आने वाले मामलों का विश्लेषण इस बात की ओर इशारा करता है कि कुल मिलाकर संक्रमण में कमी आई है। मंत्रालय के अनुसार, अब तक देश के 146 जिलों में से 120 जिलों में बीमारी के शुरुआत से लेकर कम से कम एक मामला दर्ज किया जा चुका है, जबकि पिछले 21 दिनों में 40 जिलों में नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं।

रिपोर्ट में कहा गया, “कुल 50 पुष्ट मौतें दर्ज की गई हैं, जिनमें से 46 प्रतिशत मरीज एचआईवी संक्रमण से भी प्रभावित थे।” स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि बीमारी के प्रसार को रोकने और नियंत्रण में लाने के लिए लगातार टीकाकरण अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके साथ ही निगरानी व्यवस्था, मामले प्रबंधन और जन-जागरूकता से संबंधित पहलें भी जारी रखी गई हैं ताकि संक्रमण को और फैलने से रोका जा सके।