लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सारण। जिले के बलिया पंचायत अंतर्गत बेनौत गांव में युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह के पैतृक आवास अनामिका सदन पर भीषण गर्मी को देखते हुए क्षेत्र के लोगों के बीच पंखा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी ई. अनिल सिंह ने जरूरतमंद परिवारों के बीच पंखों का वितरण कर लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाने का प्रयास किया।
इस अवसर पर ई. अनिल सिंह ने कहा कि बढ़ती गर्मी के बीच जरूरतमंद लोगों की सहायता करना सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि आगे भी जनहित के कार्य लगातार किए जाते रहेंगे। पंखा वितरण कार्यक्रम में वीरेंद्र तिवारी, सर्वानंद तिवारी, रामेश्वर यादव, गौतम तिवारी, गुलशन कुमार सिंह, शिवकुमार सिंह, जयंत सिंह, बलराम तिवारी, सोनू तिवारी, कन्हैया मिश्रा, अभिषेक सिंह, भगवान मिश्र, मनोज मिश्रा, नरेंद्र मिश्रा, घनश्याम, शैलेंद्र राम, राधेश्याम, बनवारी राम, राजेंद्र सिंह, राम सिंह, बलिंदर सिंह, भोलू सिंह, अमर सिंह, टूना सिंह, मनोज सिंह, रामायण जी, मिथिलेश सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोगों को पंखा वितरित किया गया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।







