Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

युवा नेता बिकेश राय थारू दर्जनों समर्थकों के साथ पुनः रास्वपा में शामिल

लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता।

पर्सागढ़ी: राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) पर्सागढ़ी के युवा नेता बिकेश राय थारू एक बार फिर अपने राजनीतिक घर रास्वपा में लौट आए हैं। कुछ समय पहले आंतरिक एवं संगठनात्मक मतभेदों के कारण अन्य राजनीतिक दल से जुड़े थारू ने पार्टी की विचारधारा, सिद्धांत और जनमुखी कार्यशैली से प्रभावित होकर दर्जनों समर्थकों के साथ पुनः रास्वपा की सदस्यता ग्रहण की है।

पर्सागढ़ी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान थारू ने औपचारिक रूप से पार्टी में पुनः प्रवेश किया। इस अवसर पर पर्सा निर्वाचन क्षेत्र नम्बर–2 के प्रतिनिधि सभा सदस्य सुशील कुमार कानू ने उन्हें खादा और अबीर लगाकर पार्टी में स्वागत किया।

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए सांसद कानू ने कहा कि सक्षम, ईमानदार और जनता के बीच लोकप्रिय युवाओं का पार्टी में वापस आना रास्वपा के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि ऐसे युवाओं की सक्रियता से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा आगामी चुनावों में भी इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।

उन्होंने कहा, “रास्वपा परिवर्तन का अभियान लेकर आगे बढ़ रही पार्टी है। जनता की आशाओं और विश्वास को केंद्र में रखकर काम करने वाले युवाओं की वापसी से संगठन को नई ऊर्जा और गति मिलेगी।”

युवा नेता थारू पिछले स्थानीय तह निर्वाचन में पर्सागढ़ी नगरपालिका वार्ड नम्बर–1 से वार्ड अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रहे थे। चुनाव में उन्होंने उल्लेखनीय मत प्राप्त करते हुए मामूली अंतर से दूसरा स्थान हासिल किया था। वे रास्वपा पर्सागढ़ी के प्रथम अधिवेशन से ही पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

पार्टी में पुनः शामिल होने के बाद थारू ने कहा कि उन्होंने रास्वपा की मूल सोच, नीति और जनता के प्रति जवाबदेह राजनीतिक संस्कृति को नजदीक से महसूस किया है। उन्होंने जनअपेक्षाओं को पूरा करने के लिए पुनः पार्टी के माध्यम से सक्रिय रहने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। साथ ही युवाओं के नेतृत्व विकास, सुशासन और जवाबदेह राजनीति के लिए निरंतर कार्य करने की बात कही।

पर्सागढ़ी नगर सभापति कविराज अर्याल की अध्यक्षता में आयोजित स्वागत एवं घर-वापसी कार्यक्रम में रास्वपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में युवा नेता सुधीर पटेल, नेता बुद्धिराज पौडेल तथा जोखू मियाँ की विशेष सहभागिता रही।

इसी प्रकार नगर उपसभापति सुनील रायभर, नगर सचिव सर्फू आलम अंसारी, वार्ड सभापति मिन बहादुर भण्डारी, उमेश राउत, फिरोज मियाँ, रामलीला चौधरी सहित स्थानीय नेता, कार्यकर्ता एवं शुभचिंतकों की बड़ी उपस्थिति देखने को मिली।

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि बिकेश राय थारू की वापसी से पर्सागढ़ी क्षेत्र में पार्टी का संगठनात्मक आधार और मजबूत होगा, युवाओं में नया उत्साह पैदा होगा तथा भविष्य की राजनीतिक गतिविधियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

पिछले कुछ समय से रास्वपा द्वारा पर्सा जिले के विभिन्न स्थानीय तहों में संगठन विस्तार और सुदृढ़ीकरण अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है। ऐसे समय में युवा नेता थारू की घर-वापसी को संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि उनकी वापसी से पार्टी और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनेगी।