Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

यूएई निर्देश पर एयर इंडिया ने कई उड़ानें रद्द

नेशनलडेस्क,श्रेयांश पराशर l

नई दिल्ली l एयर इंडिया और उसकी सहायक कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के लिए संचालित होने वाली अपनी कई विशेष उड़ानों को रद्द कर दिया है। कंपनी ने रविवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यूएई के विमानन प्राधिकरण के निर्देश के बाद यह निर्णय लिया गया है। रद्द की गई उड़ानों में अबू धाबी, रस अल खैमा और शारजाह के लिए निर्धारित विशेष सेवाएं शामिल हैं।

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्हें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी यात्रा की तारीख बदलने या टिकट का पूरा रिफंड लेने का विकल्प दिया गया है। कंपनी ने प्रभावित यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा से पहले उड़ान की स्थिति की जांच कर लें।

एयर इंडिया के अनुसार, दिल्ली से दुबई के लिए संचालित पांच में से चार उड़ानों को भी रद्द किया गया है, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस की आठ में से पांच उड़ानों का संचालन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इन फैसलों का असर बड़ी संख्या में यात्रियों पर पड़ने की संभावना है, खासकर उन लोगों पर जो कामकाज या अन्य जरूरी कारणों से यूएई जाने की योजना बना रहे थे।

इससे पहले एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने रविवार को नियमित और विशेष सेवाओं को मिलाकर कुल 72 उड़ानों के संचालन की जानकारी दी थी। नियमित उड़ानें सऊदी अरब के जेद्दा और ओमान की राजधानी मस्कट के लिए जारी रहेंगी।

इसी बीच प्रमुख विमानन कंपनी इंडिगो ने भी दुबई के लिए अपने परिचालन पर संभावित प्रतिबंधों की सूचना दी है। एयरलाइनों का कहना है कि वे संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं और स्थिति के अनुसार आगे के निर्णय लिए जाएंगे। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी उड़ानों से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से संपर्क करें।