Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रक्सौल: नीतीश कुमार -मंगल पांडे का पुतला दहन

एन.के. सिंह, मोतिहारी | 

रक्सौल में नीतीश-मंगल पांडे का पुतला दहन: कुढ़नी दुष्कर्म और लचर स्वास्थ्य व्यवस्था पर कांग्रेस का प्रदर्शन

मोतिहारी,पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन रक्सौल कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनोरंजन तिवारी के नेतृत्व में शहर के चौधरी चरण सिंह गोलंबर चौराहे पर किया गया। इस दौरान मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में 9 वर्षीय दलित बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और राज्य की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा गया।

कुढ़नी दुष्कर्म: बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव प्रोफेसर अखिलेश दयाल ने मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में हुई 9 वर्षीय दलित बेटी के साथ दुराचार की घटना पर बिहार की एनडीए सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा का "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" नारा सिर्फ एक जुमला बनकर रह गया है। लचर स्वास्थ्य व्यवस्था: प्रोफेसर दयाल ने मुजफ्फरपुर की स्वास्थ्य व्यवस्था को पूरी तरह लचर बताया और पटना पीएमसीएच में ठेका प्रथा पर चल रहे काम पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध और बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

महिलाओं की सुरक्षा: प्रखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अंजलि गुप्ता ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में बहू और और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। कांग्रेस नगर अध्यक्ष छोटेलाल चौरसिया ने जोर देकर कहा कि जो खुद अपनी बेटियों को सुरक्षित नहीं रख सकते, वे देश की बेटियों को कैसे सुरक्षित रखेंगे। इस कार्यक्रम में डॉ. गौतम कुमार, जिशान अंसारी, मुक्तिनाथ ओझा, ईश्वर चंद्र प्रसाद, जावेद अंसारी, अनिल गुप्ता, अशोक प्रजापति, मुकेश कुमार, सज्जन पासवान, महेश कुमार, रंजन साह, आबिद हुसैन सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।