Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रक्सौल: बिनवलिया गांव से हथियारों का जखीरा बरामद

लोकल डेस्क, एन. के. सिंह।

एक महिला गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार। महिला की निशानदेही पर कमरे से पिस्टल, देसी कट्टा और बंदूक सहित कई हथियार बरामद हुए।

पूर्वी चंपारण: अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत पुलिस ने एक बार फिर अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए हथियारों का जखीरा बरामद किया है। डीएसपी मनीष आनंद को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रक्सौल के बिनवलिया गांव में एक बड़े हथियार जखीरे का खुलासा हुआ है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी भागने में सफल रहा। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी मनीष आनंद ने बताया कि बिनवलिया गांव का निवासी हृदय यादव, भारी मात्रा में अवैध हथियार जमा कर रहा है, जिनका उपयोग भविष्य में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए किया जा सकता है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए, डीएसपी ने तुरंत एक विशेष पुलिस दल का गठन किया और हृदय यादव के घर पर छापा मारने के लिए एक सुनियोजित अभियान चलाया।

पुलिस दल को अपनी ओर आता देख, मुख्य आरोपी हृदय यादव घर से भागने में कामयाब हो गया। हालांकि, पुलिस ने भागने की कोशिश कर रही एक महिला को मौके पर ही धर दबोचा। पूछताछ में महिला ने अपना नाम लालमुनि देवी और पति का नाम रामजी यादव बताया।

पुलिस ने लालमुनि देवी की निशानदेही पर उनके कमरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान, पुलिस को चौंकाने वाली सफलता मिली। कमरे से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, दो खाली मैगजीन और एक नाली बंदूक बरामद हुई। इन सभी हथियारों को जब्त कर लिया गया है।

हथियारों की बरामदगी के बाद पुलिस ने लालमुनि देवी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की गहन जांच पड़ताल जारी है। फरार मुख्य आरोपी हृदय यादव की तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इस पूरे मामले से जुड़े अन्य लोगों का भी पर्दाफाश किया जाएगा।