Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रक्सौल में युवक की मौत, पत्नी पर लगाया जहर का आरोप

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार |

रक्सौल में युवक की मौत, परिजनों ने पत्नी पर लगाया जहर देकर हत्या का आरोप

रक्सौल: पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल थाना क्षेत्र अंतर्गत सीमावर्ती सिसवा गांव में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान सिसवा निवासी स्वर्गीय भूलन पटेल के पुत्र अरविंद पटेल के रूप में हुई है। परिजनों ने उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

परिजनों के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 10:15 बजे मृतक के एक रिश्तेदार रक्सौल बाइपास स्थित सुगौली ढाला के पास पहुंचे, जहां अरविंद पटेल को एम्बुलेंस से उसके ससुराल पक्ष के लोग ले जा रहे थे। रिश्तेदार का दावा है कि उस समय अरविंद की सांसें नहीं चल रही थीं। संदेह होने पर उन्होंने गांव के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद एम्बुलेंस को वापस सिसवा लाया गया। गांव पहुंचने पर लोगों ने युवक को मृत पाया।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि अरविंद पटेल पांच दिन पहले पश्चिम चंपारण जिले के सिकटा थाना क्षेत्र के मेलवा सिरिसिया स्थित अपने ससुराल गया था। उनका कहना है कि वहीं उसकी पत्नी समतोलिया देवी ने साजिश के तहत उसे जहर देकर मार डाला। मृतक की मां दुखनी देवी ने बताया कि उनका बेटा दूसरे प्रदेश में पेंटिंग का काम करता था और कुछ दिन पहले ही घर लौटा था। इसके बाद वह ससुराल गया, जहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही रक्सौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पत्नी, सास, ससुर तथा साले को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। वहीं गांव में यह चर्चा भी है कि मामले में मृतक के बहनोई की भूमिका भी संदिग्ध हो सकती है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में बहनोई मृतक की पत्नी को लेकर घर से फरार हो गया था, जिसे लेकर पंचायत भी हुई थी।

अपर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच के लिए मोतिहारी से एफएसएल टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल और शव से आवश्यक नमूने तथा अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं।

पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पोस्टमार्टम और एफएसएल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।