Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘मैसा’ का फर्स्ट लुक 24 दिसंबर को

एंटरटेनमेंट डेस्क, नीतीश कुमार।

मुंबई। अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म ‘मैसा’ की पहली झलक 24 दिसंबर को जारी की जाएगी। यह फिल्म अनफॉर्मूला फिल्म्स के तले बनाई जा रही है, जिसे रवींद्र पुल्ले ने लिखा और निर्देशित किया है। यह प्रोजेक्ट जल्द ही फ्लोर पर जाने वाला है।

फिल्म के निर्माताओं ने ‘मैसा’ का नया पोस्टर जारी किया है, जिसे देखकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। यह एक फीमेल-लीड पैन-इंडिया एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका फर्स्ट लुक 24 दिसंबर 2025 को रिलीज होगा। इस फिल्म में रश्मिका एक ऐसे दमदार और बदले हुए अवतार में नजर आएंगी, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया है।

सोशल मीडिया पर पोस्टर साझा करते हुए मेकर्स ने लिखा, “जख्मों से ताकत तक, दर्द से मुक्ति तक। दुनिया #रिमेंबरदनेम #मैसा को याद रखेगी। पहली झलक 24.12.25 को। रश्मिका को पहले कभी न देखे गए अंदाज़ में देखने के लिए बने रहें।”

पोस्टर में रश्मिका बेहद प्रभावशाली रूप में दिखाई दे रही हैं। एक हाथ में हथियार और दूसरे हाथ में हथकड़ी लिए उन्होंने कुर्ता-दुपट्टा पहना है, जो खून से सना हुआ नजर आ रहा है।