Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रश्मिका मंदाना ने ‘मायसा’ के लिए बैंकॉक में ली मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग, बनेंगी आदिवासी लड़की

एंटरटेनमेंट डेस्क - वेरॉनिका राय

पैन-इंडिया फिल्म ‘मायसा’ में पहली बार दमदार एक्शन अवतार में दिखेंगी रश्मिका, केरल में जल्द शुरू होगी शूटिंग

मुंबई: ‘नेशनल क्रश’ के नाम से मशहूर रश्मिका मंदाना अपनी आने वाली फिल्म ‘मायसा’ (Mysaa) को लेकर खूब चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह पहली बार एक मजबूत और एक्शन से भरपूर किरदार निभाती नजर आएंगी। इसके लिए रश्मिका ने बैंकॉक में जाकर खास मार्शल आर्ट्स और स्टंट की ट्रेनिंग ली है।

फिल्म ‘मायसा’ एक पैन-इंडिया एक्शन ड्रामा है, जिसमें रश्मिका एक आदिवासी गोंड लड़की का रोल निभा रही हैं। यह किरदार इमोशनल होने के साथ-साथ शारीरिक रूप से भी काफी मजबूत है, इसलिए रश्मिका ने खुद को पूरी तरह इस रोल के लिए तैयार करने का फैसला लिया।

फिल्म के निर्देशक रविंद्र पुल्ले हैं और इसे अनफॉर्मुला फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। फिल्म के एक्शन सीन इंटरनेशनल एक्शन डायरेक्टर एंडी लॉन्ग की देखरेख में तैयार किए जा रहे हैं।

कड़ी ट्रेनिंग से गुजर रहीं रश्मिका

रश्मिका बैंकॉक में एक खास स्टंट और कॉम्बैट बूटकैंप में हिस्सा ले रही हैं। वह रोजाना करीब 8 घंटे ट्रेनिंग कर रही हैं। इसमें हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट, हाई-स्पीड एक्शन और एडवांस स्टंट तकनीक सिखाई जा रही है। उनकी ट्रेनिंग की तस्वीरों में उनका नया, दमदार और फोकस्ड अंदाज देखने को मिल रहा है।

केरल में शुरू होगा एक्शन शेड्यूल

फिल्म की टीम जल्द ही केरल में 16 दिनों का बड़ा एक्शन शेड्यूल शुरू करने वाली है। रश्मिका की यह ट्रेनिंग खासतौर पर इसी हिस्से को ध्यान में रखकर की जा रही है।

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

‘मायसा’ में ईश्वरी राव, गुरु सोमसुंदरम और राव रमेश जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी श्रेयस पी कृष्णा संभाल रहे हैं, जबकि संगीत जेक्स बिजॉय ने दिया है।

रश्मिका मंदाना के इस नए और अलग अंदाज को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। ‘मायसा’ उनके करियर की एक बड़ी और खास फिल्म मानी जा रही है।