Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रूस ने शांति वार्ता के बाद यूक्रेन पर किया सबसे बड़ा ड्रोन हमला, एक महिला की मौत

रिपोर्ट: ऋषि राज

रूस: रूस ने शांति वार्ता के विफल रहने के ठीक बाद यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया, जिससे कीव क्षेत्र में एक महिला की मौत हो गई और कम से कम तीन अन्य लोग घायल हो गए। यूक्रेनी अधिकारियों ने रविवार सुबह यह जानकारी दी।

यूक्रेन की वायु सेना के अनुसार, रूस ने स्थानीय समयानुसार सुबह 8 बजे (0500 GMT) तक 273 ड्रोन लॉन्च किए। इनका प्रमुख लक्ष्य मध्य यूक्रेन के कीव क्षेत्र के साथ-साथ पूर्वी हिस्सों के निप्रोपेट्रोव्स्क और डोनेट्स्क क्षेत्र थे। यह हमला 2022 में रूस द्वारा पूर्ण पैमाने पर आक्रमण शुरू करने के बाद से अब तक का सबसे बड़ा ज्ञात ड्रोन हमला था। इससे पहले, 23 फरवरी को, जब रूस-यूक्रेन युद्ध की तीसरी वर्षगांठ थी, उस समय मास्को ने रिकॉर्ड 267 ड्रोन लॉन्च किए थे।

गौरतलब है कि शुक्रवार को इस्तांबुल में रूस और यूक्रेन के बीच तीन वर्षों में पहली बार सीधी वार्ता हुई थी। करीब 100 मिनट तक चली इस वार्ता के दौरान, दोनों पक्ष 1,000 युद्धबंदियों के आदान-प्रदान पर तो सहमत हुए, लेकिन अस्थायी युद्धविराम पर कोई सहमति नहीं बन पाई। इस हमले को शांति प्रयासों को कमजोर करने और सैन्य दबाव बनाए रखने की रूसी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। यूक्रेन और उसके पश्चिमी सहयोगी अब रूस के इस कदम को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया देने की तैयारी कर रहे हैं।