Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

राजकीय मौनिया बाबा मेले में चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती।

सीवान। प्रसिद्ध राजकीय मौनिया बाबा मेला को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सोमवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक एसडीपीओ अमन कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें झंडा अखाड़ा समितियों के सदस्य, लाइसेंसधारी, वॉलेंटियर और शांति समिति के सदस्य शामिल हुए।

एसडीपीओ ने कहा कि मेला आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाया जाए। लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा अफवाह फैलाने वालों की सूचना तत्काल पुलिस-प्रशासन को देने की अपील की गई।

मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों के साथ ड्रोन से निगरानी की जाएगी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा और जरूरत के अनुसार सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी निगरानी करेंगे। संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

प्रशासन ने मेले में डीजे और ऑर्केस्ट्रा पर पूरी तरह रोक लगाई है। केवल लाइसेंसधारी समितियां निर्धारित रूट और समय के अनुसार जुलूस निकाल सकेंगी। रूट या समय में बदलाव की अनुमति नहीं होगी। जातिवाद या आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाले गाने बजाने पर भी प्रतिबंध रहेगा।

बैठक में पार्किंग, अस्थायी शौचालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि कोई भी व्यक्ति धारदार हथियार लेकर मेले में नहीं आएगा। प्रशासन के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस-प्रशासन ने शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में मेला संपन्न कराने को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।