Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

राजनाथ सिंह: ऑपरेशन सिंदूर को बताया 1971 के बाद पाकिस्तान पर सबसे बड़ा हमला

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार |

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे, जहाँ हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के ऐशबाग रामलीला मैदान के सभागार में भाजपा मंडल चार के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के प्रति वैश्विक धारणा में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने आर्थिक प्रगति का भी उल्लेख किया, बताया कि 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले भारत की अर्थव्यवस्था ग्यारहवें स्थान पर थी, जो अब तेजी से चौथे स्थान पर पहुँच गई है। उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि अगले दो से तीन वर्षों में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान द्वारा पोषित आतंकवादियों के खिलाफ भारतीय सेना के सफल अभियानों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से "ऑपरेशन सिंदूर" का जिक्र करते हुए कहा कि यह बदलते भारत का एक प्रमाण है, जिसे हमारी बहादुर सेना ने अंजाम दिया है। उन्होंने इस ऑपरेशन को 1971 के बाद पाकिस्तान पर भारत का सबसे प्रभावी और सटीक हमला बताया।

कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने उन्हें सम्मान देने की नसीहत दी, क्योंकि वही सांसद, विधायक और पार्षद बनाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में शामिल होना चाहिए और उनमें सत्ता का अहंकार नहीं, बल्कि विनम्रता और शालीनता होनी चाहिए।

राजनाथ सिंह ने लखनऊ में हुए विकास कार्यों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गोमती नगर रेलवे स्टेशन भारत ही नहीं, बल्कि पूरे एशिया में बेजोड़ है और लखनऊ जैसा हवाई अड्डा कहीं और नहीं मिलेगा। उन्होंने बताया कि चारबाग रेलवे स्टेशन की दूसरी एंट्री का काम भी लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है।

इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं से बातचीत की, उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं को भी सुना। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल और पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सहित कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।