Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

राजस्थान के फैक्ट्री ब्लास्ट में मोतिहारी के 5 मजदूर जिंदा जले

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार।

राजस्थान के भिवाड़ी स्थित एक फैक्ट्री में सोमवार सुबह तेज धमाका हुआ, जिसके बाद भीषण आग लग गई। इस हादसे में कुल 8 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में 5 मजदूर बिहार के मोतिहारी जिले के रहने वाले थे।

धमाका इतना भयावह था कि कई मजदूरों के शव पूरी तरह जल गए। कुछ शवों के केवल कंकाल शेष रह गए, जबकि फैक्ट्री परिसर में जगह-जगह बॉडी पार्ट्स बिखरे मिले। रेस्क्यू टीम ने इन अवशेषों को पॉलीथीन में इकट्ठा किया।

मोतिहारी के जिलाधिकारी सौरव जोरवाल ने बताया कि दो मृत मजदूरों की पहचान सुजान कुमार और मिंटू कुमार के रूप में हुई है, जबकि तीन अन्य मजदूरों की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। प्रशासन शेष मृतकों की पहचान की प्रक्रिया में जुटा हुआ है।

 मृतक सुजान कुमार की चाची ने दैनिक भास्कर को बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिल चुकी है, लेकिन अभी तक भतीजे से जुड़ी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि सुजान ने आखिरी बार होली के मौके पर घर आने की बात कही थी।

तीन साल से परिवार के साथ राजस्थान में रह रहा था - सुजान
सुजान के पिता शिवजी पासवान ने बताया कि उनका बेटा पिछले तीन वर्षों से पूरे परिवार के साथ राजस्थान में रह रहा था। उनकी बहन भी वहीं रहती हैं। उन्हीं के जरिए सुबह करीब 10 बजे फोन कर हादसे की जानकारी मिली। फोन पर बताया गया कि फैक्ट्री में आग लग गई है और सुजान की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस हादसे में कुल 7 अन्य मजदूरों की भी जान चली गई।

सुजान की चाची ने बताया कि सुबह एक रिश्तेदार का फोन आया था, जिसने घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बहन का बेटा और परिवार के कई सदस्य वहीं रहते हैं, लेकिन अभी तक सुजान का कोई ठोस पता नहीं चल सका है। वह 20 फरवरी को होली मनाने गांव आने वाला था।

मोतिहारी निवासी सुजान कुमार की मौत की खबर से गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन द्वारा पहचान और अन्य औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी किए जाने का इंतजार किया जा रहा है।

सिलसिलेवार घटनाक्रम:
यह हादसा खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे हुआ। यहां स्थित केमिकल और पटाखा निर्माण फैक्ट्री में अचानक विस्फोट हुआ, जिसकी आवाज पूरे औद्योगिक क्षेत्र में सुनाई दी।

आसपास की फैक्ट्रियों में काम कर रहे मजदूर बाहर निकल आए। कुछ ही देर में फैक्ट्री से धुएं के गुबार और आग की लपटें उठने लगीं। करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक 8 मजदूरों की मौत हो चुकी थी।

कंकाल बने शव, बॉडी पार्ट्स जुटाए गए
जब रेस्क्यू टीम फैक्ट्री के भीतर पहुंची, तो दृश्य बेहद भयावह था। कई शव पूरी तरह जलकर कंकाल में तब्दील हो चुके थे। कई स्थानों पर फैले बॉडी पार्ट्स को पॉलीथीन में इकट्ठा किया गया। शवों की हालत के कारण मजदूरों की पहचान करना बेहद मुश्किल हो गया।

अधिकारियों के अनुसार, शवों की स्थिति से स्पष्ट है कि विस्फोट अत्यंत तेज था और आग ने मजदूरों को तुरंत अपनी चपेट में ले लिया।

गश्त के दौरान पुलिस ने देखा हादसा, तुरंत शुरू हुआ रेस्क्यू:
एडीएम सुमिता मिश्रा ने बताया कि सुबह पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी फैक्ट्री से धुआं उठता दिखाई दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल रेस्क्यू कार्य शुरू किया और आसपास की फैक्ट्रियों को खाली कराया गया।

खुशखेड़ा और भिवाड़ी रीको फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

कलेक्टर बोलीं— छोटा एक्सप्लोसिव मटेरियल होने की आशंका
दोपहर करीब 12:30 बजे कलेक्टर अर्तिका शुक्ला घटनास्थल पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में गैस रिसाव की पुष्टि नहीं हुई है। प्रथम दृष्टया यह मामला छोटे विस्फोटक पदार्थ के इस्तेमाल से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

फैक्ट्री में रखे गए केमिकल और पटाखा सामग्री की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने फैक्ट्री से जुड़े रजिस्टर और रिकॉर्ड जब्त कर लिए हैं।

फैक्ट्री मालिक के खिलाफ जांच शुरू
फैक्ट्री मालिक राजेंद्र के खिलाफ लापरवाही और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, फैक्ट्री में केमिकल के साथ-साथ पटाखों का निर्माण भी किया जा रहा था, जो सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है।

यह भी जांच की जा रही है कि फैक्ट्री में सुरक्षा नियमों का पालन किया गया था या नहीं, और अंदर किस प्रकार का विस्फोटक पदार्थ मौजूद था।